Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsReview Meeting on Development Schemes Led by Deputy Development Commissioner in Bhagalpur
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का त्वरित निष्पादन करें : डीडीसी

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का त्वरित निष्पादन करें : डीडीसी

संक्षेप:

विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा में दिए निर्देश भागलपुर, मुख्य संवाददाता। डीआरडीए सभागार में

Nov 21, 2025 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने गुरुवार को विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में निदेशक, लेखा निदेशक, ग्रामीण निकाय, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि द्वितीय एवं तृतीय किस्त के अंतरण हेतु लंबित जियो-टैगिंग कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। साथ ही लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत आवास स्वीकृति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया ताकि लाभार्थियों को समय पर सहायता मिल सके। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं राज्य परिवार लाभ, राष्ट्रीय परिवार लाभ एवं कबीर अन्त्येष्टि के अंतर्गत अधिक आवेदन संग्रहण तथा त्वरित निस्तारण करने के निर्देश प्रखण्ड स्तर के अधिकारियों को दिए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक बिना किसी विलंब के पहुंचाना प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत सभी पंचायतों में भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के लंबित भुगतानों का त्वरित निपटान तथा 15वीं एवं 6वीं वित्त आयोग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक के समापन पर डीडीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सुरक्षा, जीविका, सोलर स्ट्रीट लाइट तथा वित्त आयोग की योजनाओं सहित सरकार की सभी प्राथमिकता वाली योजनाओं की सतत समीक्षा कर उनके प्रभावी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से आमजन को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाना ही जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है।