
बांका : गचिया बसबिट्टा में राजस्व महा शिविर
बांका के गचिया बसबिट्टा पंचायत में शुक्रवार को राजस्व महा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। भूमि विवाद, नामजदारी, और अन्य राजस्व से संबंधित मामलों का मौके पर निपटारा...
बांका। गचिया बसबिट्टा पंचायत में शुक्रवार को राजस्व महा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस शिविर में विभिन्न प्रकार के आवेदनों की सुनवाई की गई। भूमि विवाद, नामजदारी, दाखिल-खारिज, म्यूटेशन से जुड़े कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। शिविर में अधिकारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं और राजस्व संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस प्रकार का शिविर गांवों में समय-समय पर होना चाहिए, ताकि छोटे-छोटे मामलों में महीनों तक दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना पड़े। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




