
अररिया: कुर्साकांटा में 73 हजार 378 जमाबंदी में 21 हजार वितरित
कुर्साकांटा में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा राजस्व महा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान रैयतों के बीच जमाबंदी पंजी कर प्रतियां वितरित की जा रही हैं। 16 अगस्त से शुरू हुए इस अभियान में अब तक 21...
कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे राजस्व महा अभियान रैयतों के बीच जमाबंदी पंजी कर प्रतियां रैयतों के बीच वितरित की जा रही है। जमाबंदी पंजी 16 अगस्त से ही कर्मियों द्वारा रैयतों के बीच वितरित की जा रही है। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल जमाबंदी की संख्या 86904 है। जबकि 73378 ऑनलाइन एंट्री है। इस प्रकार 13526 ऑनलाइन जमाबंदी नहीं है। सीओ ने बताया कि पिछले छह दिनों में करीब 21 हजार जमाबंदी पंजी रैयतों के बीच कर दिया गया है। इस अभियान के तहत गांव गांव जाकर राजस्व विभाग की टीमें लोगों को उनकी जमीन से जुड़ी जमाबंदी की प्रति के साथ साथ आवश्यक आवेदन प्रपत्र भी मौके पर उपलब्ध कराई जा रही है।
इस राजस्व महा अभियान के दौरान जमीन के अभिलेखों की अशुद्धियां, बंटबारा नामांतरण, उत्ताधिकारी नामांतरण और छूटे हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करने का काम हो रहा है। इसके लिए रैयतों को साक्ष्य के साथ प्रपत्र भर कर विशेष शिविर में आवेदन देना होगा। रैयतों के सुविधा के लिए विशेष शिविर प्रत्येक पंचायत में दो बार लगेगी। इस महा अभियान का उद्देश्य जमीन मालिकों को अपने कागजात में सुधार के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




