Revenue Department Launches Camps for Land Correction in Kumar Khand मधेपुरा: कुमारखंड में राजस्व महाअभियान को लेकर कैंप की शुरुआत, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsRevenue Department Launches Camps for Land Correction in Kumar Khand

मधेपुरा: कुमारखंड में राजस्व महाअभियान को लेकर कैंप की शुरुआत

कुमारखंड में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा पंचायत स्तर पर कैंप लगाए जा रहे हैं। 21 अगस्त से शुरू हुए ये कैंप 20 सितंबर तक चलेंगे। ग्रामीण जमीन संबंधी त्रुटियों के लिए आवेदन कर रहे हैं, जिन्हें...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 21 Aug 2025 05:54 PM
share Share
Follow Us on
मधेपुरा: कुमारखंड में राजस्व महाअभियान को लेकर कैंप की शुरुआत

कुमारखंड, निज संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के राजस्व महाअभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र में पंचायत स्तर पर कैंप लगने लगे हैं। हर हल्का में अलग-अलग तिथियों में सात दिनों के अंतराल पर दो-दो कैंप लगाए जाएंगे। इस संबंध में सीओ आकांक्षा ने बताया कि 21 अगस्त से इसकी शुरुआत हुई है। प्रखंड क्षेत्र के इसराइन बेला पंचायत के पंचायत भवन व बिशनपुर कोडलाही के पंचायत सरकार भवन में कैंप की शुरुआत हुई। यहां पर दूसरा कैंप 28 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण जमीन संबंधी त्रुटियों को ठीक कराने का आवेदन देने पहुंच रहे हैं।

गुरुवार को विभाग के अनुसार, इन कैंप में विभागीय कर्मी लैपटॉप और डोंगल के साथ मौजूद रहकर प्राप्त आवेदनों की मौके पर ही डिजिटल इंट्री कर रहे हैं। कैंप की व्यवस्था की तीन स्तर पर निगरानी हो रही है। इनमें जमीन से जुड़े चार प्रकार के सुधार किए जा रहे हैं। जिसमें जमाबंदी में हुई गलती का सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण और छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन करना है। राजस्व विभाग के अनुसार, लोग अपनी समस्याओं का आवेदन साक्ष्य के साथ जमा कर रहे हैं। उनके आवेदन की इंट्री तत्काल की जा रही है। इसके बाद उनका आवेदन बिहारभूमि पोर्टल पर रजिस्टर्ड हो जा रहा है। इससे आवेदकों को उनके आवेदन पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी मिलती रहेगी। यह अभियान 20 सितंबर तक चलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।