Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsRevenue Campaign Distributes Jamabandi Register to Offline Landowners in Kursakanta
अररिया: ऑफलाइन दाखिल खारिज वाले रैयतों के बीच हो रही जमाबंदी पंजी वितरित

अररिया: ऑफलाइन दाखिल खारिज वाले रैयतों के बीच हो रही जमाबंदी पंजी वितरित

संक्षेप:

कुर्साकांटा में राजस्व महा अभियान के तहत कर्मियों द्वारा रैयतों के घर जाकर जमाबंदी पंजी वितरित की जा रही है। यह पंजी उन रैयतों को दी जा रही है जिनका 2018 से पूर्व का ऑफलाइन दाखिल खारिज हुआ था। यदि...

Aug 21, 2025 05:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। राजस्व महा अभियान के तहत कर्मियों के द्वारा रैयतों के घर घर जाकर जमाबंदी पंजी व प्रपत्र का वितरण किया जा रहा है। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि जमाबंदी पंजी वैसे रैयतों के बीच वितरित की जा रही है, जिनका ऑफलाइन दाखिल खारिज हुआ था। अर्थात 2018 से पूर्व हुए जमीन के दाखिल खारिज वाले रैयतों के बीच ही जमाबंदी पंजी वितरित की जा रही है। ऑनलाइन दाखिल खारिज वाले रैयतों के बीच जमाबंदी पंजी नहीं दी जा रही है। अगर ऑफलाइन दाखिल खारिज के बाद जमावंदी पंजी में रैयतों के नाम, पिता के नाम, खाता, खेसरा या रकवा में कोई त्रूटि है तो साक्ष्य के साथ प्रपत्र भर कर विशेष शिविर में जमा करना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद इसे सुधार कर लिया जाएगा।