शिक्षा विभाग के दो कर्मचारी और 12 शिक्षक हुए रिटायर
भागलपुर, वरीय संवाददाता। शिक्षा विभाग से संबद्ध जिले के 12 शिक्षक व दो कर्मचारी

भागलपुर, वरीय संवाददाता। शिक्षा विभाग से संबद्ध जिले के 12 शिक्षक व दो कर्मचारी 28 फरवरी को रिटायर हुए। इनमें से कई सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मियों को जिला शिक्षा कार्यालय में समारोहपूर्वक विदाई दी गई। साथ ही सेवांत लाभ के कागजात भी दिए गए। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, डीपीओ अमरेंद्र पांडेय, प्रधान लिपिक पुष्पेंद्र कुमार और धर्मवीर कुमार ने रिटायर हुए सभी कर्मियों को सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। रिटायर हुए कर्मियों में मध्य विद्यालय दोगच्छी के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, मध्य विद्यालय चंदेरी के प्रधानाध्यापक शेख शहाबुद्दीन, मवि लोदीपुर के प्रधानाध्यापक मो. गौस, मवि लैलख के सहायक शिक्षक अरुण कुमार मंडल, मवि सन्हौला के सहायक शिक्षक अमरनाथ साह, मवि अरार की सहायक शिक्षिका मकीना खातून, मवि महियामा के प्रधानाध्यापक मो. नसीमउद्दीन, मवि अमरपुर के सहायक शिक्षक संजय कुमार झा, प्राथमिक विद्यालय सिमरिया की सहायक शिक्षिका अंजू आरा, मवि नूरपुर के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार सिंह, मवि सिमानपुर के सहायक शिक्षक विनोद कुमार, मवि टड़वा के सहायक शिक्षक उपेंद्र रजक, नवस्थापित जिला स्कूल के परिचारी जलधर कुमार, डीईओ ऑफिस के परिचारी धर्मेंद्र कुमार हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


