सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर में शिक्षिका डॉ. अर्चना झा की

प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर में शिक्षिका डॉ. अर्चना झा की सेवानिवृत्ति पर छात्राओं ने महिला की प्रेरणास्रोत मानकर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह की अध्यक्षता बीएससीटी के प्रमंडलीय अध्यक्ष विनोद कुमार व संचालन रामूचक के प्रधानाध्यापक ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष बिपीन कुमार मंडल सहित अन्य गणमान्य अतिथि ने किया। अध्यक्ष ने सेवानिवृत्त शिक्षिका को महिलाओं का प्रेरणास्रोत बताकर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षिका को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के आंखों से आंसू बह रहे थे। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शंकर कुमार, हरेराम, नीरज कुमार झा, एलएनबीजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जयंत कुमार झा, विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


