Bhagalpur News: बांका में सेवानिवृत जिला जज की जमीन पर अवैध कब्जा की कोशिश, आईजी के निर्देश पर केस

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: 57 एकड़ 90 डिसमिल जमीन का मामला पंजवारा थाना में दर्ज किया गया केस

Bhagalpur News: बांका में सेवानिवृत जिला जज की जमीन पर अवैध कब्जा की कोशिश, आईजी के निर्देश पर केस

Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता सेवानिवृत महिला जिला जज और उनके परिवार के अन्य सदस्यों की बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में बौंसी अंचल में मंदार कस्बा स्थित जमीन पर स्थानीय लोग अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर सेवानिवृत जिला जज विद्युत प्रभा सिंह ने जमाबंदी रैयतों और उनके उत्तराधिकारियों की तरफ से रेंज आईजी विवेक कुमार से लिखित शिकायत की थी। आईजी ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। उसके बाद सेवानिवृत जिला जज के रिश्तेदार सुधाकर प्रसाद सिंह के आवेदन पर पंजवारा थाना में केस दर्ज किया गया।उनका आरोप है कि आरोपी जबरन जमीन पर जुताई खेती कर वहां की वास्तविक स्थिति को बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

उनका कहना है कि मामले में हाईकोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने और राजस्व अभिलेखों में सुधार के साथ ही भूमि की मापी का भी आदेश पारित किया है। उन्होंने बताया कि कुल 57 एकड़ 90 डिसमिल जमीन का मामला है। केस में कई को नामजद भी किया गया है। वादी का कहना है कि पुलिस की दबिश के बाद आरोपी भाग जाते हैं और फिर वापस आकर जबरन खेती की कोशिश में जुट जाते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: बांका में सेवानिवृत जिला जज की जमीन पर अवैध कब्जा की कोशिश, आईजी के निर्देश पर केस