Bhagalpur News: भागलपुर: एयरपोर्ट क्षेत्र नोटिस मामले में नगर आयुक्त से करेंगे मुलाकात
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरBhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट एयरपोर्ट क्षेत्र के आसपास के इलाकों में लोगों को

Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट : एयरपोर्ट क्षेत्र के आसपास के इलाकों में लोगों को नगर निगम द्वारा दी गई नोटिस का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर पिछले दो दिनों वार्ड संख्या 31 के सैकड़ों लोग गोलबंद हो रहे हैं। जहां रविवार को लोगों ने एक बैठक कर इस कार्रवाई का विरोध करने का निर्णय लिया तो दूसरी तरफ सोमवार को लोगों ने नगर निगम पहुंच कर प्रदर्शन किया और मेयर से इस मामले को लेकर मुलाकात की। इधर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को नगर आयुक्त से इस विषय पर मिलने का निर्णय लिया है। इसको लेकर सोमवार दोपहर से ही वार्ड संख्या 31 के दर्जनों लोग नगर निगम पहुंचने लगे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


