वार्ड 14 में गंदगी और टूटे पुल से त्रस्त मोहल्लावासी
भागलपुर के वार्ड 14 के लालकोठी के निवासियों ने नगर आयुक्त को नागरिक समस्याओं के संबंध में आवेदन दिया है। नियमित टैक्स के बावजूद सफाई नहीं होती, और सड़क पर पानी का बहाव परेशानियों का कारण बना है। दुकानदारों के अतिक्रमण ने आवाजाही में बाधा डाली है। लोग पुल के टूटने से भी प्रभावित हैं।

भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या 14 के लालकोठी स्थित शिवमंदिर गली के निवासियों ने क्षेत्र में व्याप्त नागरिक समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को एक आवेदन सौंपा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमित रूप से नगर निगम को टैक्स भुगतान करने के बावजूद मोहल्ले में कभी साफ-सफाई नहीं की जाती। सड़क पर हर समय पानी का बहाव होने के कारण आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इसके अलावा कुछ दुकानदारों द्वारा मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आवाजाही में बाधा आ रही है।ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्लावासियों ने आपसी चंदे से नाली पर एक पुल का निर्माण कराया था, जिसे पैन इंडिया के तहत नल-जल योजना के कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
पुल टूटने से अब लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। सुकान्त कुमार, रंजीत कुमार, देवेश कुमार और गौतम झा सहित दर्जनों मोहल्लावासियों ने नगर आयुक्त से मामले की जांच कर यथाशीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। इसको लेकर स्वास्थ्य शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने और संबंधित जोनल व वार्ड प्रभारी से जवाब तलब करने की बात कही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


