अररिया : महादलित टोला जाने वाली सड़क का हो पक्कीकरण
कुर्साकांटा पंचायत के वार्ड संख्या नौ में महादलित टोला जाने वाली पक्की सड़क जर्जर हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन में लोग किसी तरह आना-जाना करते हैं, लेकिन रात में साइकिल और बाइक सवार गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क का पक्कीकरण करने की मांग की है।

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पंचायत के वार्ड संख्या नौ महादलित टोला जाने वाली पक्की सड़क जगह जगह टूट जाने से लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय दिलीप झा, चंदन मरीक, उमेश मरीक, रामानन्द साह आदि ने बताया कि सड़क की जर्जर हो गया है। दिन में लोग किसी तरह आते जाते हैं। लेकिन रात्रि के समय साइकिल व बाइक सवार गड्ढे में गिर कर घायल हो रहे हैं। सड़क निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों को कई बार कहा गया है। लेकिन जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
ग्रामीणों ने डीएम से सड़क का पक्कीकरण करने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


