Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsResidents Demand Road Paving and Bridge Construction in Kursakanta
अररिया: दभड़ा चौक से डोरिया तक बने पक्की सड़क और भलुआ नदी में पुल

अररिया: दभड़ा चौक से डोरिया तक बने पक्की सड़क और भलुआ नदी में पुल

संक्षेप:

कुर्साकांटा में दभड़ा चौक से डोरिया जाने वाली कच्ची सड़क के पक्कीकरण और भलुआ नदी पर पुल के अभाव के कारण लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने डीएम से इन समस्याओं का समाधान करने...

Aug 21, 2025 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुर्साकांटा-अररिया मुख्य सड़क में दभड़ा चौक से डोरिया रहटमीना जाने वाली महत्वपूर्ण कच्ची सड़कों में से एक का पक्कीकरण और इसी सड़क में भलुआ नदी में आरसीसी पुल नहीं रहने से लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कारण राहगीरों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय रामकृष्ण मिश्र, राजेश झा, दिलीप झा, अमित ठाकुर, सूर्य नाथ ठाकुर आदि ने बताया कि पैदल तो लोग किसी तरह आत जाते हैं। लेकिन बाइक, सहित तीन पहिया व चार पहिया वाहन वाले को अतिरिक्त पांच किलो मीटर अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ता है। नदी में पुल नहीं रहने से लोगों खारकर महिलाओं को काफी शर्मीदगी उठानी पड़ती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोगों ने डीएम से दभड़ा चौक से डोरिया तक सड़क का पक्कीकरण व भलुआ नदी में पुल बनाने की मांग की है।