अररिया: रामनगर से बेलबाड़ी होते हुए जमुआ तक बने सड़क का हो पक्कीकरण
सिकटी प्रखंड के रामनगर से बेलबाड़ी होते हुए जमुआ जाने वाली पक्की सड़क वर्षों से जर्जर है, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयाँ हो रही हैं। ग्रामीणों ने इस सड़क की मरम्मत के लिए डीएम से निवेदन किया है। इस सड़क पर बड़े गड्ढे होने के कारण बाइक और साइकिल चलाना मुश्किल हो गया है।

कुर्साकांटा से अनिल झा की रिपोर्ट सिकटी प्रखंड के रामनगर से बेलबाड़ी होते हुए जमुआ जाने वाली पक्की सड़क वर्षो से जर्जर रहने से लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। केशव नाथ झा, कृष्ण मोहन मिश्र, नरेश मोहन झा, अरविन्द झा, धर्मानन्द झा ने बताया कि जमुआ से बेलबाड़ी होते हुए रामनगर जाने वाली पक्की सड़क वर्षो से जर्जर है। इसे देखने वाला कोई नहीं है। यह सड़क कुर्साकांट, सिकटी व अररिया प्रखंड के दर्जनों गांव को जोड़ती है। इस सड़क में जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे रहने के कारण बाइक व साइकिल चलाने वालों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
जबकि इस सड़क होकर प्रत्येक दिन दर्जनों बाइक, साइकिल सहित चार पहिया बाहन चलते हैं। ग्रामीणों ने डीएम से पक्की सड़क बनाने की मांग की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


