अररिया : हत्ता चौक से मरिया बकरा नदी तक नाला निर्माण की मांग तेज

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कुर्साकांटा (अररिया) में हत्ता चौक से मरिया बकरा नदी तक नाला न होने से बारिश में लोग परेशान हैं। बारिश के बाद उनके दरवाजे और आंगन में पानी जमा हो जाता है, जिससे आक्रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने डीएम से नाला निर्माण की मांग की है।

अररिया : हत्ता चौक से मरिया बकरा नदी तक नाला निर्माण की मांग तेज

कुर्साकांटा (अररिया) से अनिल झा की रिपोर्ट हत्ता चौक पीडब्लूडी सड़क से मरिया बकरा नदी तक नाला नहीं रहने से थोड़ी सी बारिश मेंलोगों के दरवाजे और आंगन में पानी जमा हो जाता है। इससे ग्रामीणों में आक्रोष व्याप्त है। धनश्याम यादव, दिनकर यादव, पंकज यादव, परमानन्द यादव, मणि लाल ततमा, परमानन्द ततमा, बाखू ततमा, गुजाय यादव ने बताया कि नाला नहीं रहने के कारण बारशि के मौसम में उनलोगों के दरवाजे और आंगन में पानी जमा हो जाता है। ग्रामीणों ने डीएम से हत्ता चौक से बकर नदी तक सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।