महाराज घाट रोड का हथिया नाला वर्षों से निर्माण नहीं, पार्षद ने शाखा से किया संपर्क
भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 25 के महाराज घाट रोड

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 25 के महाराज घाट रोड स्थित हथिया नाला टूटा हुआ और खुला पड़ा है। इसे ढक्कनयुक्त बनाकर नये सिरे से निर्माण कराने की मांग स्थानीय लोगों की वर्षों से कर रहे है, लेकिन निर्माण कार्य को लेकर अब तक कोई पहल नहीं हो सकी है। वार्ड संख्या 25 के वार्ड पार्षद गोविंद बनर्जी ने बताया कि इस नाले के निर्माण को लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं और कई जगहों पर निर्माण कराने को लेकर आवाज भी उठाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में महाराज घाट रोड सहित शहर के कई हथिया नालों के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये की योजना स्वीकृत की गई थी, लेकिन किसी कारणवश वह योजना खत्म कर दी गई, जिससे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
इस समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। यदि जल्द ही इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो इस मामले को न्यायालय तक ले जाने पर विचार कर रहे है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को नगर निगम की बोर्ड बैठक में कई बार उठाया जा चुका है, ताकि जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके और लोगों को राहत मिल सके। वहीं जलापूर्ति की समस्या पर उन्होंने बताया कि क्षेत्र में प्याऊ से संबंधित समस्या संवेदक की लापरवाही के कारण उत्पन्न हुई है। घटिया गुणवत्ता वाला पाइप लगाए गए हैं और उन्हें सड़क के ऊपरी हिस्से में ही बिछा दिया गया है, जिससे कई स्थानों पर पाइप टूट गए हैं। जिसके कारण प्याऊ चालू होने पर पानी सड़कों पर बहने लगता है, और आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


