लखीसराय : डॉ. विनीत मिश्रा का निधन
Apr 04, 2026 05:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
बडहिया के प्रसिद्ध चिकित्सक स्व रामबल्लभ मिश्र के छोटे सुपुत्र डॉ विनीत मिश्रा का निधन 55 वर्ष की आयु में हृदयाघात के कारण हुआ। वे अपने पीछे परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से समाज में शोक का माहौल है और अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उनके घर पर जुटी हुई है।

बडहिया। निज संवाददाता प्रसिद्ध चिकित्सक स्व रामबल्लभ मिश्र (बिजुलिया वाले वैद्य जी) के छोटे सुपुत्र डॉ विनीत मिश्रा का आज शनिवार को बड़हिया स्थित अपने पैतृक आवास पर निधन हो गया। 55 वर्षीय रहे श्री मिश्र के मृत्यु का कारण हृदयाघात रहा। श्री मिश्र के बड़े भाई डॉ संजय कुमार बड़हिया रेफ़रल अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी हैं। श्री मिश्र स्वयं के पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। जानकारी पाकर समाज व क्षेत्र के लोगों में शोक का माहौल है। शोक संवेदना व्यक्त करने, व अंतिम दर्शन करने वाले लोगों की आवाजाही शोकाकुल परिवार के घर बनी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


