ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरविक्रमशिला पुल पर से हटा लिया गया बेरिकेटिंग, यातायात सामान्य

विक्रमशिला पुल पर से हटा लिया गया बेरिकेटिंग, यातायात सामान्य

विक्रमशिला पुल पर मरम्मत कार्य के दौरान की गई बेरिकेडिंग को शुक्रवार को हटा लिया गया। अब पुल पर दोनों तरफ से वाहन चलने लगे। इससे यातायात व्यवस्था सामान्य हो गया। लंबे समय बाद लोगों को जाम से राहत...

विक्रमशिला पुल पर से हटा लिया गया बेरिकेटिंग, यातायात सामान्य
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSat, 16 Jun 2018 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

विक्रमशिला पुल पर मरम्मत कार्य के दौरान की गई बेरिकेडिंग को शुक्रवार को हटा लिया गया। अब पुल पर दोनों तरफ से वाहन चलने लगे। इससे यातायात व्यवस्था सामान्य हो गया। लंबे समय बाद लोगों को जाम से राहत मिली।शुक्रवार सुबह तड़के पांच बजे ही शहर में फंसे भारी वाहनों को निकाल लिया गया।

इसके बाद सबौर की तरफ फंसे वाहनों को निकाला गया। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद सबौर की तरफ से आने वाले वाहनों को रोक दिया गया। इसके बाद नवगछिया से आने वाले वाहनों को भी रोक दिया गया। 10 बजे के आसपास बैरिकेडिंग हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम छह बजे पूरी हो गई।

ईद को लेकर पुल पर भारी ट्रैफिक की आंशका से वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर भारी वाहनों को 11 बजे रात तक के लिये दोनों तरफ से रोक दिया गया था। भारी वाहन चालकों को पुलिस जवान माइकिंग कर इसकी जानकारी दे रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें