Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsRelief from Humid Heat Sudden Rain Brings Joy to Residents and Farmers in Lakhisarai

लखीसराय: बारिश से मिली राहत

लखीसराय में रविवार को तेज धूप और उमस के बीच अचानक हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। एक घंटे तक चली इस बारिश ने मौसम को बदल दिया और बच्चों ने इसका आनंद लिया। किसानों ने भी इस बारिश को फसल के लिए वरदान...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 7 Sep 2025 05:48 PM
share Share
Follow Us on
लखीसराय: बारिश से मिली राहत

लखीसराय। जिले में रविवार को दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। तेज धूप और पसीने से परेशान लोगों को दोपहर बाद अचानक हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। करीब एक घंटे तक चली इस बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। जहां लोग उमस से राहत की सांस लेते दिखे, वहीं बच्चों और युवाओं ने बारिश का जमकर आनंद उठाया। कई स्थानों पर बच्चे और स्थानीय लोग सड़कों पर बारिश में भीगते नजर आए और गर्मी से मिले इस ठंडे झोंके का लुत्फ उठाया। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को इस बरसात से फसल को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

धान समेत अन्य खरीफ फसलों के लिए यह बारिश बेहद उपयोगी साबित होगी। ग्रामीण इलाकों में किसानों ने कहा कि समय पर हुई यह वर्षा खेती-किसानी के लिए वरदान है। हालांकि बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल भी खोल दी। महज एक घंटे की तेज बरसात से ही लखीसराय नगर के कई प्रमुख सड़कों और गलियों में जलजमाव हो गया। नालियों की निकासी व्यवस्था बाधित होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह तो पानी सड़कों पर बहने लगा जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। इधर, केआरके मैदान में आयोजित महोत्सव के दौरान अचानक हुई बारिश से कार्यक्रम में कुछ देर के लिए खलल पड़ी। आयोजन स्थल पर पहुंचे लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, हालांकि थोड़ी देर बाद जैसे ही मौसम साफ हुआ, कार्यक्रम को पुनः शुरू किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।