किशनगंज: धूप खिलने से ठंड से राहत

Jan 14, 2026 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

पौआखाली में पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव आया है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। धूप निकलने से बाजारों में रौनक लौट आई है और लोग बाहर निकलने लगे हैं। किसानों का कहना है कि यह धूप रबी फसलों के लिए फायदेमंद है। हालांकि, शाम को ठंड बरकरार रहने की संभावना है।

किशनगंज: धूप खिलने से ठंड से राहत

पौआखाली। एक संवाददाता बुधवार को भी अच्छा धूप निकलने से लोगों को ठंड से बड़ी राहत मिली है। पिछले तीन दिनों से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला है। दिन में निकल रही धूप के कारण कनकनी और कड़ाके की ठंड से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। वही बीते कई हफ्तों से घना कोहरा और बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। भारी ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर थे और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था। लेकिन पिछले चार दिनों से सुबह होते ही सूरज के दर्शन होने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

धूप खिलने के बाद अब बाजारों में फिर से रौनक लौटने लगी है और लोग अपने जरूरी कामों के लिए बाहर निकल रहे हैं। वही बदलते मौसम के बीच ग्रामीण इलाकों में लोग अपने घरों की छतों, आंगन और खुले मैदानों में बैठकर धूप का आनंद लेते देखे जा रहे हैं। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह धूप किसी वरदान से कम नहीं है। किसानों का कहना है कि खिली धूप फसलों, विशेषकर रबी की फसलों के लिए बहुत फायदेमंद है। सावधानी अभी भी जरूरी हालांकि धूप निकलने से दिन के समय राहत है, लेकिन शाम ढलते ही एक बार फिर हल्की कनकनी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग और स्थानीय जानकारों का मानना है कि सुबह और शाम की ठंड अभी बरकरार रह सकती है, इसलिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।