Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsRelief Distribution for Flood Victims in Bhagalpuri by Maa Anandi Organization
बाढ़ पीड़ितों को मां आनंदी संस्था ने बांटी राहत सामग्री

बाढ़ पीड़ितों को मां आनंदी संस्था ने बांटी राहत सामग्री

संक्षेप:

भागलपुर के नाथनगर प्रखंड के गोसाईंदास गांव में मां आनंदी संस्था ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री वितरित की। संस्थापिका प्रिया सोनी ने राशन, मोमबत्ती और बिस्किट जैसी सामग्री उपलब्ध...

Aug 26, 2025 05:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नाथनगर प्रखंड के गोसाईंदास गांव में सोमवार को मां आनंदी संस्था द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी के नेतृत्व में ग्रामीणों को राशन सामग्री, मोमबत्ती, सलाई, बिस्किट आदि उपलब्ध कराया गया। प्रिया सोनी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सभी सामर्थ्यवान लोगो एवं संगठनों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए, ताकि बाढ़ पीड़ितों का जन-जीवन सामान्य हो सके। मौके पर संस्था की संस्थापिका के साथ-साथ दर्जनों महिला सदस्यों ने अपनी भागीदारी निभाई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।