Bhagalpur News: खगड़िया : मीरगंज में 250 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: गोगरी में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि आपदा में मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। प्रशासन से मांग की गई कि आवश्यक सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएं। 250 परिवारों को सूखा राशन दिया गया।

Bhagalpur News: खगड़िया : मीरगंज में 250 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण

Bhagalpur News: गोगरी से सुमन कुमार की रिपोर्ट युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि आपदा की घड़ी में पीड़ित मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। बाढ़ ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। ऐसे समय में समाज के सक्षम लोगों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों को राजनीतिक एवं व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत के साथ-साथ स्थायी समाधान की दिशा में भी गंभीर पहल जरुरी है। श्री त्यागी रविवार को गोगरी प्रखंड अंतर्गत मीरगंज गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

बताया गया कि युवा शक्ति नेता कविरंजन कुमार यादव के सौजन्य से करीब 250 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन के रूप में राहत सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, रामपुर के मुखिया कृष्णानन्द यादव तथा समाजसेवी अभय कुमार गुड्डू आदि उपस्थित रहे। बाढ़ के कारण मीरगंज गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित है। गरीब परिवारों के सामने भोजन और दैनिक जरुरतों को पूरा करने की चुनौती बढ़ गई है। कई परिवारों का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे समय में राहत सामग्री का वितरण प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सहारा बना। युवा शक्ति नेता कविरंजन कुमार यादव ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की परेशानी को देखते हुए अपने स्तर से राहत सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में किसी जरुरतमंद परिवार के काम आना हीं सबसे बड़ी सेवा है। बाढ़ के कारण गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है और उनके सामने रोजमर्रा की जरुरतों को पूरा करना कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों की जरूरत के अनुसार आगे भी हरसंभव सहयोग का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राहत कार्य केवल सरकारी व्यवस्था की जिम्मेदारी नहीं है। समाज के हर सक्षम व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार पीड़ित परिवारों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने राहत सामग्री वितरण में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं रामपुर के मुखिया कृष्णानन्द यादव ने कहा कि बाढ़ के कारण सबसे अधिक परेशानी गरीब एवं आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों को उठानी पड़ती है। घरों में पानी प्रवेश करने से खाद्यान्न और घरेलू सामान तक प्रभावित हो जाते हैं। ऐसे समय में सूखा राशन उपलब्ध होना पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कविरंजन कुमार यादव की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेकर आगे आना चाहिए।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मीरगंज सहित गोगरी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वास्तविक स्थिति का आकलन कर जरुरतमंद परिवारों को शीघ्र सरकारी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, आवश्यक दवाएं और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। राहत सामग्री प्राप्त करने वाले ग्रामीणों ने युवा शक्ति नेता कविरंजन कुमार यादव सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि बाढ़ के कारण उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर हो गई है और राहत सामग्री मिलने से तत्काल भोजन की चिंता कुछ कम हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित राहत, स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय मानवता सबसे बड़ी पहचान है। मीरगंज में 250 बाढ़ पीड़ित परिवारों तक राहत पहुंचाकर न केवल जरुरतमंदों की तत्काल मदद की गई बल्कि समाज को भी आपदा की घड़ी में एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर युवा शक्ति के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार यादव, पमपम यादव, रवि यादव, राजा कुमार, मनीष कुमार, आनंद कुमार आदि उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: खगड़िया : मीरगंज में 250 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण