खगड़िया: अग्निपीड़ितों के बीच सीओ ने राहत सामग्री बांटी
बेलदौर, एक संवाददाता पीरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर 15 में अग्निपीड़ितों के बीच सीओ

बेलदौर, एक संवाददाता पीरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर 15 में अग्निपीड़ितों के बीच सीओ अमित कुमार एवं जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव के द्वारा राहत सामग्री का वितरण रविवार को किया गया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को आग लगने की घटना में लगभग आधा दर्जन परिवार का घर जल कर राख हो गया था। घटना के बाद सीओ अमित कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव घटनास्थल पर पहुंचकर एक सेट बर्तन, कपड़ा, 25 किलो चावल, 25 किलो आलू, 5-5 किलो दाल, प्याज, चीनी, एक-एक बोरा मुढ़ी, 5 लीटर सरसों का तेल वितरित किया। वहीं सीओ अमित कुमार ने पीड़ितों के बीच एक-एक पॉलिथीन सीट का वितरण किया।
ज्ञातव्य है कि इस घटना में करीब एक दर्जन से अधिक बकरियां जल कर मर गई, जबकि चार दुधारू गाय बुरी तरह से झुलस गई थी। राहत वितरण के मौके पर पंचायत समिति सदस्य निभा कुमारी, पंचायत समिति प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार, शिक्षक नेता ब्रजेश कुमार, विजय यादव, अजीत कुमार, विवेकानंद यादव, सरपंच गजेंद्र राम, प्रिंस कुमार, नितीश कुमार, मनोज शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


