निबंधन विभाग 36 लोगों पर करेगा मुकदमा

Feb 27, 2026 12:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर में निबंधन विभाग ने 36 लोगों के खिलाफ नीलाम पत्र वाद दायर करने की तैयारी की है, जिन पर राजस्व की चोरी के आरोप हैं। नोटिस के अनुपालन में यदि चुराई गई राशि पेनाल्टी के साथ जमा नहीं की गई, तो बॉडी वारंट और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

निबंधन विभाग 36 लोगों पर करेगा मुकदमा

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। निबंधन विभा भागलपुर क्षेत्र के 36 लोगों पर नीलाम पत्र वाद (सर्टिफिकेट मुकदमा) दायर करने की तैयारी कर रहा है। निबंधन राजस्व की चोरी के आरोपित लोगों को चिह्नित करते हुए विभाग ने ऐसे लोगों को नोटिस भेजा है। नोटिस के अनुपालन में चुराई गई राशि पेनाल्टी के साथ जमा नहीं कराने पर बॉडी वारंट और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी कराई जाएगी। जिला अवर निबंधक प्रियदर्शन ने बताया कि कुल 44 लोगों को पहले चरण में चिह्नित किया गया है। इनमें आठ लोगों ने गलती मानते हुए अंतर राशि सरकारी खजाने में जमा करा दिया। ये लोग कृषि रजिस्ट्री के नाम पर जमीन की खरीदकर उसे आवासीय या व्यवसायिक रूप दे दिया।

जिला अवर निबंधक ने बताया कि रविवार को भी दफ्तर खुला रहता है और सरकार के नये नियमों के मुताबिक आमदिनों की तरह रजिस्ट्री भी होती है। उन्होंने बताया कि जनवरी से रविवार को भी निबंधन हो रहा है। रविवारीय तारीख 11 जनवरी को एक, 18 जनवरी को 30, 25 जनवरी को 26, एक फरवरी को 80, 8 फरवरी को 30 और 22 फरवरी को 36 डॉक्यूमेंट का निबंधन हुआ है। रविवार को निबंधन होने से सरकार का रेवेन्यू भी बढ़ा है और लोगों को सहूलियत भी हो रही है। रविवार को कहलगांव और बिहपुर निबंधन कार्यालय भी आम दिनों की तरह खुला रहता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।