Bhagalpur News: प्रेमचंद-शरतचंद्र स्मृति प्रतियोगिता के 180 प्रतिभागी हुए सम्मानित
Bhagalpur News: भागलपुर में प्रेमचंद-शरतचंद्र स्मृति प्रतियोगिता 2026 के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में लगभग 180 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और साहित्यिक पुस्तकें दी गईं। मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें इंद्रधनुष नाट्य प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण रही।

Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रेमचंद-शरतचंद्र स्मृति कमेटी की ओर से रविवार को प्रेमचंद-शरतचंद्र स्मृति प्रतियोगिता 2026 के सफल प्रतिभागियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में करीब 180 सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और साहित्यिक पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. फारूक अली, विशिष्ट अतिथि प्रो. दीपो महतो, टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वसीम रजा, राजीव कांत मिश्रा, डॉ. नवीन निकुंज, डॉ. योगेंद्र, प्रकाश चौधरी, डॉ. पुलकित आनंद मौजूद रहे। समारोह का विशेष रंग ग्राम जन सांस्कृतिक मंच की नाट्य प्रस्तुति रही। नाटक का निर्देशन कपिलदेव रंग ने किया, जबकि प्रमुख भूमिका सुनील रंग ने निभाई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष तापस घोष, सचिव रवि कुमार सिंह, तरुण घोष, शांतनु गांगुली, दीपक कुमार, प्रणव आदि मौजूद रहे।

