भागलपुर रंग महोत्सव के सफल प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार
समूह बाल वर्ग के शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में शरण्या नृत्य कला केंद्र को विशेष पुरस्कार

भागलपुर, वरीय संवाददाता। रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच भागलपुर ने रविवार को नाथनगर में पुरस्कार वितरण सह सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में भागलपुर रंग महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। बाल वर्ग लोक नृत्य प्रतियोगिता में अमायरा नाथ को प्रथम व बालाजी देव अंशुमन को द्वितीय पुरस्कार मिला। किशोर और वैश्य वर्ग से वंशिका सिंह व मृगांकी तानिया को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समूह बाल वर्ग के शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में शरण्या नृत्य कला केंद्र भागलपुर को एवं किशोर वर्ग में अंबु ग्रुप को विशेष सम्मान मिला।
संयोजक कपिलदेव रंग ने बताया कि बाल वर्ग शास्त्रीय नृत्य एकल प्रतियोगी अंजलि प्रिया को प्रथम, मिताली सिन्हा को द्वितीय और काव्या श्री को तृतीय पुरस्कार मिला। किशोर वर्ग के शास्त्रीय नृत्य एकल में माईरा, आकृति राठौर, सूची स्मिता को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला। शास्त्री के व्यस्क वर्ग में मोनालिसा को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं मंजूषा चित्रकला प्रतियोगिता के बाल वर्ग में बालाजी देव अंशुमन को प्रथम, श्रुति शर्मा को द्वितीय और रूपांश राज को तृतीय पुरस्कार मिला। किशोर वर्ग में सृष्टि श्री को प्रथम देवांश कुमार को द्वितीय और श्रेया रावत को तृतीय पुरस्कार मिला। मंजूषा चित्रकला के वयस्क वर्ग में कृषिका गुप्ता को प्रथम, पूनम कुमारी को द्वितीय और पूजा कुमारी को तृतीय पुरस्कार मिला। मौके पर अरविंद आनंद, चंचल सिंह, प्रकाश चौधरी, देवाशीष बनर्जी, महबूब अली, तकी अहमद जावेद, पंकज मरवा आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।