कजरैली को हरा रामपुरडीह ने कप पर जमाया कब्जा

Mar 02, 2026 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

शाहकुंड में रामपुरडीह मैदान पर चल रहे टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन पहले बल्लेबाजी

कजरैली को हरा रामपुरडीह ने कप पर जमाया कब्जा

प्रखंड की दासपुर पंचायत के रामपुरडीह मैदान पर चल रहे मां चंडिके टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में कजरैली की टीम को पराजित कर रामपुरडीह कप पर कब्जा जमा लिया। रामपुरडीह की टीम ने कजरैली को पांच विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कजरैली की टीम 14 ओवर में छह विकेट खोकर 132 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुरडीह की टीम ने पांच विकेट खोकर 8.2 ओवर में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब पुष्कर को और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अनुज को दिया गया।

बेस्ट गेंदबाज अनुज को दिया गया। विजेता टीम को दासपुर पंचायत के मुखिया संजय चौधरी, पैक्स अध्यक्ष नीरज सिंह, मानस प्रवक्ता रघुनंदन ठाकुर व पंचायत समिति प्रतिनिधि राजीव कुमार के द्वारा शिल्ड व नगद राशि दिया गया। उपविजेता टीम को धीरज मिश्रा, हीरा ठाकुर और दीपक कुमार के द्वारा शिल्ड व नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।