ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुररामकृष्ण व विवेकानंद के विचारों से मिलेगी समाज को दिशा: शशांकानंद

रामकृष्ण व विवेकानंद के विचारों से मिलेगी समाज को दिशा: शशांकानंद

बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में बिहार-झारखंड विवेकानंद भाव परिषद का 30वां वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार को शुरू हुआ। श्री रामकृष्ण पाठचक्र भागलपुर की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 18 नवंबर तक...

रामकृष्ण व विवेकानंद के विचारों से मिलेगी समाज को दिशा: शशांकानंद
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरFri, 16 Nov 2018 08:42 PM
ऐप पर पढ़ें

बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में बिहार-झारखंड विवेकानंद भाव परिषद का 30वां वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार को शुरू हुआ। श्री रामकृष्ण पाठचक्र भागलपुर की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 18 नवंबर तक चलेगा।

सम्मेलन में बिहार-झारखंड के रामकृष्ण व स्वामी विवेकानंद मठ से जुड़े संत भाग ले रहे हैं। परिषद के अध्यक्ष स्वामी शशांकानंद महाराज ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज का मुख्य संकट नैतिकतापूर्ण शिक्षा का अभाव है।

इसका एकमात्र उद्देश्य बाबू (नौकरी) पैदा करना रह गया है। इससे व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र-निर्माण का कार्य अवरुद्ध हो गया है। ऐसे में श्री रामकृष्ण और विवेकानंद के विचार ही समाज का मार्गदर्शन कर सकते हैं।

बेलूर मठ के स्वामी अच्युतात्मानंद ने भाव प्रचार परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण-विवेकानंद के विचारों का प्रचार-प्रसार कर लोगों को चरित्रवान बनाना है।

मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी मेयर डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि आज समाज हर प्रकार से बिखर रहा है। रामकृष्ण-विवेकानंद के सिद्धांतों पर चलकर एक अच्छे समाज का निर्माण संभव है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें