दूसरे जुमे पर नमाज अदा कर देश में अमन की दुआ करेंगे

Feb 27, 2026 01:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

शुक्रवार को सबसे पहले लोहिया पुल के निकट खानकाह पीर दमड़िया में होगी नमाज

दूसरे जुमे पर नमाज अदा कर देश में अमन की दुआ करेंगे

भागलपुर, वरीय संवाददाता। रमजान के दूसरे जुमे पर शुक्रवार को लोग नमाज अदा कर देश की तरक्की व अमन की दुआ करेंगे। रमजान के पाक महीने पर मुस्लिम समुदाय के लोग ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजार रहे हैं। शुक्रवार को सबसे पहले लोहिया पुल के निकट खानकाह पीर दमड़िया में शुक्रवार को जुमा पर नमाज अदा किया जाएगा। शहर के खानकाह शहबाजिया, तातारपुर जामा मस्जिद, हबीबपुर, चमेलीचक, हुसैनपुर, नाथनगर, शाही मस्जिद जब्बारचक, शाह मार्केट शाह मंजिल मस्जिद, बरहपुरा जामा मस्जिद, दाउदचक मस्जिद, भीखनपुर जामा मस्जिद, सदरउद्दीनचक जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज होगी।

इस दौरान शहर के मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ लगी रहेगी। खानकाह पीर दमड़िया के सज्जादानशीं सैयद शाह फखरे आलम हसन ने बताया कि रमजान के रमजान के पाक महीने में लोगों को चाहिए कि अधिक से अधिक इबादत में समय गुजारे। जुम्मे की नमाज अदा के साथ मगफिरत के दिन शुरू हो गए। पवित्र महीना में किसी भी तरह की गलती करने से परहेज करना चाहिए। रमजान टाइम टेबल इफ्तार (27 फरवरी) रोजा शुक्रवार नौवां रोजा सुन्नी - शाम 5:45 बजे शिया - शाम 5:57 बजे ---------- सहरी (28 फरवरी) रोजा शनिवार दसवां रोजा सुन्नी - सुबह 4:50 बजे शिया - सुबह 4:42 बजे

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।