Bhagalpur News: सहरसा:भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन को लेकर उत्साह
Bhagalpur News: सहरसा में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों के लिए उपहार भेंट किए। बच्चों में भी खासा उत्साह रहा, और पारंपरिक गीतों ने उत्सव का माहौल बनाया।

Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त को लेकर सुबह से ही घरों में उत्सवी माहौल बना रहा। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।रक्षाबंधन को लेकर नन्हे-मुन्ने बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। नन्हीं बहनों दिशा गांधी, स्वीटी संध्या और वैभवी कृष्णा ने अपने भाइयों शिवम शेखर, सत्यम शेखर, सुंदर शेखर, हर्ष गांधी और संचित गांधी की कलाई पर राखी बांधी।
राखी बांधने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। वहीं, हर गली-मोहल्ले में रक्षाबंधन के पारंपरिक गीतों की गूंज से उत्सवी माहौल बना रहा।


