Bhagalpur News: सहरसा : 16. भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन की तैयारी पूरी, शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा पर्व
Bhagalpur News: सहरसा से मनीश कुमार सिंह। भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्यार का पर्व

Bhagalpur News: सहरसा से मनीश कुमार सिंह। भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्यार का पर्व रक्षाबंधन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से बाजारों में चहल-पहल देखी जा रही है। राखी की दुकानों से लेकर मिठाई और गिफ्ट की दुकानों तक भीड़ उमड़ रही है। बहनें अपने भाईयों के लिए राखियां और भाई बहनों के लिए उपहार खरीदने में जुटे हुए रहे। रक्षा बंधन पर्व भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक माना गया है। राखी बांधते समय बहन अपने भाई के लिए लंबी उम्र की कामना करने के साथ स्वस्थ जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हैं।
वहीं भाई भी बहन को जीवन भर रक्षा करने का वचन देकर गिफ्ट भी देते हैं। शहर के शंकर चौक, डीबी रोड, धर्मशाला रोड, रिफ्यूजी चौक, गंगजला चौक सहित अन्य जगहों पर स्थित दुकानों में बाजार खुलते हीं राखियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा मिठाईयों की दुकान, गिफ़्ट आदि की दुकानों में भी खरीदारी के लिए भीड लगी रही । जिसके कारण बाजारों में चहल-पहल बनी रही । खरीदारी के कारण बाजारों और दुकानों में भीड़भाड़ के साथ हीं रौनक दिखी। वहीं पर्व को लेकर घरों में भी तैयारियां जोरों पर रही। शुक्रवार को घर-घर हर्षोल्लास के साथ आरती, तिलक और मिठाई की मिठास घुलेगी।


