Bhagalpur News: सरस्वती विद्या मंदिर में राखी प्रतियोगिता आयोजित

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: सुल्तानगंज में सरस्वती विद्या मंदिर में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य पवन मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बहनों ने पर्यावरण मित्र राखियों का निर्माण किया और राखी बांधकर भाईयों को सुरक्षा का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बहनों को आशीर्वाद दिया।

Bhagalpur News: सरस्वती विद्या मंदिर में राखी प्रतियोगिता आयोजित

Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर अजगैवीनाथधाम में गुरुवार को राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य पवन मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वदेशी एवं पर्यावरण हितैषी राखी का निर्माण बहनों ने किया। राखी प्रतियोगिता कविता कुमारी, रंजना कुमारी, पम्मी रानी, मिठी रानी और माला कुमारी के निर्देशन में किया गया। तत्पश्चात बहनों द्वारा भैया को राखी बांधी गई। इस अवसर पर सुल्तानगंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी को बहनों ने राखियां बांधी गई। थानाध्यक्ष ने बहनों को आशीर्वाद और सुरक्षा का भरोसा दिया। इस अवसर पर आचार्य परिवार से सुनील कुमार, राजेश कुमार, अभिनंदन, मुकेश कुमार, सौरभ सुमन और भैया बहनों की उपस्थिति में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: सरस्वती विद्या मंदिर में राखी प्रतियोगिता आयोजित