
जमुई : आईए ना हमारा बिहार में ठोक देंगे कट्टा कपार में
संक्षेप: जमुई में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2005 से पहले की राजद सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब बिहार में विकास हो रहा है और नीतीश कुमार के कार्यकाल में कोई दाग नहीं है। उन्होंने किसानों के लिए बढ़ी हुई सहायता और महिला कल्याण योजनाओं का उल्लेख किया। स्थानीय विधायक श्रेयसी सिंह ने भी विकास कार्यों की जानकारी दी।
जमुई। 2005 से पहले बिहार में रही राजद की सरकार पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खूब निशाना साधा। पहले कहा जाता था आईए ना हमारे बिहार में ठोक देंगे कट्टा कपार में। अब सुनाई पड़ता है आईए ना हमारा बिहार में, विकास देखिए हमरे बिहार में। 20 साल तक मुख्यमंत्री रहने के बाद भी नीतीश कुमार के दामन पर कोई दाग नहीं है। राजद के लोगों का लाज समाप्त हो गया है। लोकतंत्र लाज से चलता है। कांग्रेस की सरकार और मोदी की सरकार में तुलना के देखिए, राहत मिली है कि नहीं यह बताइए। किसान सम्मान निधि के साथ सभी किसानों को 6000 आता था, अब 9000 आएगा।

महिलाओं के खाते में नीतीश बाबू ने 10 हजार रुपये भेजने का काम किया। 2014 से पहले देश की हालत दुनिया की नजर में क्या थी। आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हम कहां है। धन दौलत के मामले में देश का स्थान चौथे नंबर में आ गया है। जल्द ही धन दौलत के मामले में हमारा देश तीसरे स्थान पर खड़ा हो जाएगा। राहुल गांधी ने कहा की सेना में आरक्षण होना चाहिए। क्या सेना का जाति, धर्म के आधार पर बांटना चाहिए? सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक और भाजपा की प्रत्याशी श्रेयसी सिंह ने राज्य और केंद्र सरकार के योजनाओं की जानकारी देते हुए जमुई के विकास कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि आपने मौका दिया तो ईमानदारी से यहां के जनता की सेवा की। आशीर्वाद मिला तो और भी बढ़-चढ़कर काम कर जमुई का नाम प्रदेश नहीं देश के नक्शे पर लाने का काम करूंगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




