ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरनृत्य व गायन में राजगीर के बच्चों का दबदबा

नृत्य व गायन में राजगीर के बच्चों का दबदबा

चंपानगर के नरगाकोठी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में भारती शिक्षा समिति की ओर से 10 जिलों के चयनित 350 बच्चों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रांतस्तरीय स्वरांजलि कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। इसमें...

नृत्य व गायन में राजगीर के बच्चों का दबदबा
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 15 Dec 2019 08:43 PM
ऐप पर पढ़ें

चंपानगर के नरगाकोठी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में भारती शिक्षा समिति की ओर से 10 जिलों के चयनित 350 बच्चों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रांतस्तरीय स्वरांजलि कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। इसमें नृत्य व गायन में राजगीर के बच्चों का दबदबा रहा। शिशु वर्ग के एकल गायन में बक्सर की साक्षी ने प्रथम, मुंगेर के नीलांकन ने द्वितीय और नालंदा के प्रणव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समूह गायन में पटना ने प्रथम, गया ने द्वितीय और राजगीर स्कूल के बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में राजगीर ने प्रथम, भागलपुर ने द्वितीय और मुंगेर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग के एकल तबला वादन में राजगीर के आयुष ने प्रथम, गया के हर्ष ने द्वितीय और पटना के निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह गायन और समूह नृत्य में राजगीर ने प्रथम, भागलपुर ने द्वितीय और पटना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग के एकल गायन मे औरंगाबाद की सृष्टि लक्ष्मी ने प्रथम, राजगीर की प्रज्ञा पांडेय ने द्वितीय और भागलपुर की प्रियदर्शिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में राजगीर की लोपामुद्रा ने प्रथम, पटना की अंजली ने द्वितीय और मुंगेर की नंदनी राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकांकी में बांका ने प्रथम, बक्सर ने द्वितीय और मुंगेर के बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके पूर्व समापन सत्र का उद्घाटन प्रदेश सचिव गोपेश कुमार घोष, प्रदेश सह सचिव प्रकाश चंद्र जायसवाल, राष्ट्रीय खेल संयोजक कृपा शंकर शर्मा, विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन झा व प्रधानाचार्य रामजी प्रसाद सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें