मधेपुरा: प्रमंडलीय आयुक्त ने किया समाहरणालय का गहन निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

मधेपुरा के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने समाहरणालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति और लंबित मामलों की समीक्षा की। आयुक्त ने पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दिया और जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही न करने की चेतावनी दी।

मधेपुरा: प्रमंडलीय आयुक्त ने किया समाहरणालय का गहन निरीक्षण

मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने शनिवार को समाहरणालय का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए प्रशासनिक कार्यों की स्थिति, अभिलेखों के संधारण एवं लंबित मामलों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्थापना शाखा, पंचायत शाखा, सामान्य शाखा सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण शाखाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने शाखाओं में रखे गए अभिलेखों, रजिस्टरों एवं फाइलों की जांच करते हुए उनके अद्यतन एवं व्यवस्थित संधारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही, लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने एवं अनावश्यक विलंब से बचने की सख्त हिदायत दी।आयुक्त

ने अधिकारियों एवं कर्मियों से संवाद करते हुए कार्यालयीन कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।