
कटिहार : बरारी एफसीआई गोदाम के सामने कीचड़ बना परेशानी
बरारी प्रखंड कार्यालय के समीप एफसीआई गोदाम के सामने बरसात के पानी से कीचड़ जमा हो गया है, जिससे जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के दुकानदारों को अनाज लाने-ले जाने में परेशानी हो रही है। डीलरों ने प्रशासन से...
बरारी, संवाद सूत्र। बरारी प्रखंड कार्यालय के समीप एफसीआई अनाज गोदाम के सामने बरसात के पानी से कीचड़ जमा हो जाने के कारण जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के दुकानदारों को अनाज लाने-ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीलरों का कहना है कि कीचड़ की वजह से अनाज से लदे ट्रैक्टर आए दिन फंस जाते हैं, जिससे न केवल वितरण में देरी होती है।बल्कि अनाज भी खराब होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय डीलरों व ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगाई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार लिखित व मौखिक रूप से इस मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की गई।लेकिन

अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। डीलरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


