Bhagalpur News: अररिया: जिले में जमकर हुई बारिश, किसान खुश, पर जलजमाव व कीचड़ ने बढ़ाई परेशानी
Bhagalpur News: अररिया में मंगलवार शाम से बारिश हुई, जिसने किसानों को राहत दी लेकिन जलजमाव की समस्या भी पैदा कर दी। बारिश से धान के बिचड़े हरे-भरे हो गए। लेकिन प्रमुख सड़कों और मोहल्लों में पानी भर गया, जिससे आवाजाही में कठिनाई आई। नगर परिषद द्वारा पानी निकालने का प्रयास जारी है।

Bhagalpur News: अररिया से फुलेद्र कुमार की रिपोर्ट मंगलवार की शाम से लेकर देर रात तक जिले के अलग- अलग इलाकों में जमकर बारिश हुई। इससे जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं धान उत्पादक किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश के दौरान घंटो बिजली कटी रही। इधर झमाझम बारिश के बाद जलजमाव व कीचड़ ने गांव से लेकर शहर तक लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल मंडरा रहे। बारिश के आसार दिखते रहे हैं। कभी भी फिर बारिश हो सकती है। बारिश से धान के बिचड़ा को फायदा हुआ है ।
कृषि वैज्ञानिकों की माने तो बारिश से खरीफ फसलों को काफी फायदा हुआ। एक तरह से यह उनके लिए संजीवनी का काम किया। धान के बिचड़े हरे-भरे हो गये।जिला मुख्यालय समेत अलग-अलग इलाकों में बारिश से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। शहर के प्रमुख सड़कों के अलावे गली मोहल्ले के विभिन्न सड़कों पर भी जलजमाव हो जाने से लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के बस स्टैंड, शास्त्री नगर, जयप्रकाश नगर, आजाद नगर, इस्लामनगर, हनुमंत नगर, शिवपुरी मोहल्ला समेत विभिन्न मोहल्ले की सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी रही। आश्रम चौक व महादेव चौक के बीच आश्रम रोड पूरी तरह तालाब में तब्दील रहा। यहां यह जलजमाव स्थायी समस्या बन चुकी है। समस्या का निदान नहीं होने से वार्ड के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। हालांकि नगर परिषद की और पम्प मशीन लगाकर पानी निकालने का काम जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


