Bhagalpur News: दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। आसमान

Bhagalpur News: दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। आसमान में अधिकांश समय घने बादल छाए रहे। तेज हवा भी साथ-साथ चलती रही। दिनभर धूप नहीं निकलने से तापमान में चार डिग्री की कमी आई। दिन का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान सबौर समेत आसपास के क्षेत्र में 20 मिलीमीटर बारिश हुई।मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठी हवा के कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसमी सिस्टम में बदलाव आया है। गुरुवार को भी भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में आसमान में घने बादल छाए रह सकते हैं।

एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने और हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। इधर, बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण धान के खेतों में नई जान आ गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश