ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरअपने कर्मचारियों को मास्क और सेनिटाइजर खुद बनाकर देगा रेलवे

अपने कर्मचारियों को मास्क और सेनिटाइजर खुद बनाकर देगा रेलवे

पूर्व रेलवे अपने कर्मचारियों को मास्क और सेनिटाइजर खुद तैयार कराकर देगा। मार्केट में हो रही किल्लत को ध्यान में रखकर पूर्व रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षण...

अपने कर्मचारियों को मास्क और सेनिटाइजर खुद बनाकर देगा रेलवे
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरFri, 27 Mar 2020 11:02 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व रेलवे अपने कर्मचारियों को मास्क और सेनिटाइजर खुद तैयार कराकर देगा। मार्केट में हो रही किल्लत को ध्यान में रखकर पूर्व रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर काम भी शुरू करा दिया है। मालदा कोचिंग डिपो में मास्क और सेनिटाइजर दोनों का निर्माण शुरू हो गया है, वहीं अंडाल में भी इसी तरह काम शुरू कर दिया गया है।

स्वनिर्माण की दिशा में मालदा रेल मंडल की पहल सबसे तेज हुई। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निखिल चक्रवर्ती ने बताया कि जो फ्रंट लाइन स्टाफ हैं उन्हें सेनिटाइजर और मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस का प्रसार रोकने और रेल कर्मचारियों को इस खतरनाक बीमारी से बचाने के लिए रेलवे ने यह पहल की है। इसके अलावा कुछ नए वर्कशॉप और यार्ड में भी सेनिटाइजर तैयार कराने की कोशिश है। धीरे-धीरे इस व्यवस्था में और विस्तार होगा। चूंकि बाजार में इन आवश्यक सामग्रियों की इतनी किल्लत है कि रेलकर्मियों की जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराना मुश्किल है। मालदा कोचिंग डिपो में बनने वाला सेनिटाइजर और मास्क मालदा रेल मंडल में इस्तेमाल किया जाएगा। अगर कुछ बचत होगी तो जोन के दूसरे मंडलों में भी इस्तेमाल किया जाएगा। रेल अधिकारियों के अनुसार रेलवे ने कुछ रेल कारखानों में यह काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा बेड एवं अस्पताल के लिए अन्य आवश्यक सामग्रियों का भी निर्माण कराया जा रहा है ताकि जरूरत पड़ने पर उसकी सप्लाई की जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें