Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsRailway Station in Lakhisarai to Install Passenger Shelters Amid Winter Concerns
लखीसराय : रेलवे स्टेशन पर शेड लगाने की शुरू हुई कवायद

लखीसराय : रेलवे स्टेशन पर शेड लगाने की शुरू हुई कवायद

संक्षेप:

लखीसराय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए नए यात्री शेड का निर्माण तेजी से चल रहा है। प्लेटफॉर्म पर बैठने की उचित व्यवस्था न होने से लोग परेशान थे। अब रेल प्रशासन ने शेड लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे यात्रियों को ठंड, बारिश और धूप से राहत मिलेगी।

Nov 17, 2025 04:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से यात्री शेड की कमी को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही थी। ठंड के मौसम की शुरुआत होते ही स्थिति और भी गंभीर हो गई थी। प्लेटफॉर्म पर बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को खुले आसमान के नीचे ठंडी हवा में ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा था। कई बार बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं ठंड से कांपते हुए दिख जाती हैं। इस समस्या को हिंदुस्तान में प्रकाशित किए जाने के बाद रेल प्रशासन हरकत में आया और स्टेशन पर यात्री शेड लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार, प्लेटफार्म संख्या 1/2 और 3-4 पर नए यात्री शेड के निर्माण कार्य को तेज कर दिया गया है। दोनों प्लेटफार्म पर शेड के लिए मजबूत लोहे का फाउंडेशन खड़ा कर दिया गया है और अब जल्द ही इन पर ऊपर का छत लगाया जाएगा। छत लगते ही यात्रियों को ठंड, बारिश और तेज धूप से राहत मिल सकेगी। इस पहल के बाद यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करते समय ठंड में बैठने की उचित सुविधा उपलब्ध होगी। रेल प्रशासन का कहना है कि स्टेशन पर बढ़ते यात्रियों की संख्या को देखते हुए इस तरह की सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं, इसलिए कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। स्थानीय यात्रियों ने बताया कि लंबे समय से वे शेड की मांग कर रहे थे। ठंड के मौसम में खुले में बैठना मुश्किल हो जाता है और रात में हालात और भी खराब हो जाते हैं। कई बार यात्रियों को फर्श पर बैठने के अलावा कोई विकल्प नहीं मिलता था। कुछ यात्रियों ने कहा कि प्लेटफार्म पर हवा चलने से ठंड और भी बढ़ जाती है, जिससे बीमार पड़ने का खतरा होता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नए शेड लगने के बाद प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी जहां यात्री आराम से बैठ कर ट्रेन का इंतजार कर सकेंगे। अमृत भारत योजना के तहत प्लेटफार्म का भी विकास लगातार हो रहा है। इस निर्माण कार्य के पूरा होते ही लखीसराय स्टेशन पर सुविधाओं में एक महत्वपूर्ण सुधार होगा। स्थानीय रेल यात्री मनोज कुमार, संजय कुमार, रंजीत कुमार, पाली खुराना आदि ने कहा कि ऐसी समस्याओं को लेकर जब मीडिया आवाज उठाती है तो संबंधित विभाग सक्रिय होता है और इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलता है।