लखीसराय : ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार

लखीसराय : ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार

संक्षेप:

लखीसराय के किऊल स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने 10 नवंबर 2025 को एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास दो चोरी के मोबाइल फोन थे। युवक का नाम सोनू मंडल है, जिसने स्वीकार किया कि उसने ये फोन यात्रियों से चुराए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 30 हजार रुपये है।

Nov 10, 2025 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। रेल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत जीआरपी किऊल को एक बड़ी सफलता मिली है। 10 नवंबर 2025 को निरीक्षक प्रभारी किऊल प्रशांत कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक रमेश कुमार एवं स्टाफ द्वारा किऊल स्टेशन पर गश्त व ट्रेन पासिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, तड़के करीब 3:40 बजे सुबह गाड़ी संख्या 13031 हावड़ा- जयनगर एक्सप्रेस से उतरकर एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस बल की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जब उसका नाम, पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सोनू मंडल (उम्र 16 वर्ष), पिता शिवनंदन मंडल, निवासी गोगरी जमालपुर, थाना हरिणमार, जिला मुंगेर बताया। तलाशी के दौरान उसके जींस के दाहिने जेब से सैमसंग कंपनी के दो स्मार्टफोन बरामद हुए, जिनका लॉक वह खोल नहीं सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि दोनों मोबाइल उसने गाड़ी संख्या 13031 में यात्रियों से चोरी किए हैं। मौके पर पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कर कागजात तैयार किए गए। उप निरीक्षक रमेश कुमार ने इस संबंध में जीआरपी किऊल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और कांड पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।छापामार दल में शामिल थे। निरीक्षक प्रशांत कुमार, उप निरीक्षक रमेश कुमार, प्रधान आरक्षी राकेश शर्मा एवं प्रधान आरक्षी दिनेश कुमार रजक। जीआरपी किऊल की टीम ने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं ताकि ट्रेन और स्टेशन परिसर में अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।