जीएम ने किया रेलवे हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी क्लीनिक का उद्घाटन

Apr 08, 2026 05:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कटिहार से चंदन की रिपोर्ट कटिहार। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार

जीएम ने किया रेलवे हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी क्लीनिक का उद्घाटन

कटिहार से चंदन की रिपोर्ट कटिहार। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षण एवं विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास किया । इस दौरान महाप्रबंधक ने मंडल के विभिन्न स्थलों का दौरा कर यात्री सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में ओटी पारा स्थित रेलवे अस्पताल एवं डिवीजनल रेलवे हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी क्लिनिक के उद्घाटन के साथ हुई। इस नई सुविधा से रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा रेलवे इंस्टीट्यूट, कम्युनिटी हॉल एवं स्टाफ कैंटीन का भी उद्घाटन किया गया, जबकि क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास कर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाया गया।

दोपहर में अधिकारियों ने कटिहार कोचिंग डिपो एवं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। इसके बाद निरीक्षण विशेष ट्रेन के माध्यम से विभिन्न रेल खंडों, लेवल क्रॉसिंग, पुलों और स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में जीएम ने अधिकारियों को कई स्थानों पर आवश्यक सुधार एवं विकास कार्यों के निर्देश दिए। साथ ही गति परीक्षण (स्पीड रन) कर रेल संचालन की गुणवत्ता और सुरक्षा का आकलन भी किया गया। शाम के समय न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचने के बाद एसजीयूजे परिसर में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया गया। दिन का समापन क्लब इवनिंग कार्यक्रम के साथ हुआ। मौके पर रेलवे संस्थान में यूनियनों एवं एसोसिएशनों में इम्प्लाइज, मजदूर यूनियन तथा एससी-एसटी एवं ओबीसी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेल सेवाओं में सुधार, कर्मचारियों के कल्याण को बढ़ावा देना तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। कटिहार रेल मंडल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी विकास कार्यों की यह गति जारी रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।