भीखनपुर रेलवे गुमटी पर अतिक्रमण से बचाव को लेकर लगेंगे फेंसिंग

Apr 08, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एक नंबर से तीन नंबर गुमटी तक शंटिंग लाइन के दोनों तरफ रेलवे की जमीन पर लोहे की फेंसिंग का काम किया जाएगा। यह अतिक्रमण को रोकने और सुरक्षा के लिए है। कोलकाता से फेंसिंग आना है, लेकिन पेट्रोलियम की कमी के कारण काम रुका हुआ है।

भीखनपुर रेलवे गुमटी पर अतिक्रमण से बचाव को लेकर लगेंगे फेंसिंग

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य लाइन से एक नंबर गुमटी से लेकर तीन नंबर गुमटी तक बन रहे शंटिंग लाइन के दोनों तरफ रेलवे की जमीन पर लोहे की फेंसिंग लगाने का काम होगा। ताकि रेलवे की एक इंच जमीन पर फिर से अतिक्रमण की स्थिति न बने। यह अतिक्रमण को रोकने व सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। भागलपुर रेलवे के आईओडब्लू ओपी भगत ने बताया कि कोलकाता के एक फैक्ट्री से फेंसिंग आता है। लेकिन वहां काम बंद है। पेट्रोलियम की कमी को लेकर यह काम बंद है। फेंसिंग बनने का काम शुरू होते ही और फेंसिंग आने पर ही यह काम शुरू किया जायेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।