लखीसराय : किऊल होकर बेंगलुरु जाने वालों को बड़ी राहत, जुलाई तक चलेगी सहरसा–यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

लखीसराय से रिपोर्ट के अनुसार, सहरसा–यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन की अवधि जुलाई तक बढ़ा दी गई है। यह ट्रेन बिहार के कई जिलों के यात्रियों को लाभ पहुंचाएगी, खासकर नौकरी और पढ़ाई के लिए बेंगलुरु जाने वालों के लिए। ट्रेन हर गुरुवार को सहरसा से चलेगी और कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।

लखीसराय : किऊल होकर बेंगलुरु जाने वालों को बड़ी राहत, जुलाई तक चलेगी सहरसा–यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन

लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने सहरसा–यशवंतपुर (बेंगलुरु) स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि को बढ़ा दिया है। अब यह ट्रेन जुलाई महीने तक नियमित रूप से चलेगी। इस निर्णय से बिहार के किऊल, झाझा, जसीडीह, बेगूसराय और खगड़िया सहित कई जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए बेंगलुरु जाने वाले लोगों को अब सफर में काफी सुविधा होगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 05551 सहरसा–यशवंतपुर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 14 मई से 9 जुलाई तक सहरसा से रात 8:25 बजे खुलेगी।

यह ट्रेन किऊल, आसनसोल और दानकुनी समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन रात 10:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 05552 यशवंतपुर–सहरसा स्पेशल प्रत्येक रविवार 17 मई से 12 जुलाई तक सुबह 7 बजे यशवंतपुर से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 11 बजे सहरसा पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव यलहंका, हिंदूपुर, धर्मवरम, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, खड़गपुर, आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल जंक्शन, न्यू बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी और सिमरी बख्तियारपुर सहित कई स्टेशनों पर दिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन में जनरल, स्लीपर और थर्ड एसी कोच लगाए गए हैं। रेलवे ने ट्रेन में आरक्षण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। किऊल होकर बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन सेवा मिलने से यात्रियों में खुशी देखी जा रही है। वहीं रेलवे जल्द ही गोंदिया–रक्सौल स्पेशल ट्रेन को भी किऊल होकर चलाने की तैयारी में है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।