बेल का पेड़ रेल विभाग ने कटवाया, जमीन मालिक ने की शिकायत
नाथनगर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में रेलवे प्रशासन ने वर्षों पुराना बेल का पेड़ काट दिया। भूस्वामी शैल देवी ने शिकायत दर्ज कराई, यह कहते हुए कि यह पेड़ उनके पूर्वजों की निशानी थी। पुलिस ने बताया कि पेड़ की टहनी रेलवे के निर्देश पर काटी गई, क्योंकि वहां बिजली का तार भी गुजरा था।

नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर मालजी टोला में गुरुवार को रेलवे पटरी के समीप एक परती खाली जमीन पर वर्षों पुराना एक बेल के पेड़ को रेलवे प्रशासन द्वारा काटने के मामला सामने आया है। इसको लेकर भूस्वामी शैल देवी ने मधुसूदनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में पीड़ित ने लिखा है उक्त बेल का पेड़ उनके पूर्वजों की निशानी थी। बेल का पेड़ उनके निजी जमीन पर था। बिना जानकारी दिए रेल विभाग ने बिना अनुमति के उनके पूर्वज की निशानी को कटवाकर उन्हें आहत किया है।मामले पर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उक्त पेड़ की टहनी को रेलवे प्रशासन के निर्देश पर कटवाया गया है।
उक्त स्थल के पास से बिजली का तार भी गुजरा हुआ है। यह बात पुलिस पदाधिकारी द्वारा स्थल जांच में पाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


