सामान्य केसों को भी गंभीर प्रवृत्ति वाले केस के रूप में सुलझाएं : रेल एसपी

सामान्य केसों को भी गंभीर प्रवृत्ति वाले केस के रूप में सुलझाएं : रेल एसपी

संक्षेप:

जमालपुर रेल एसपी ने भागलपुर जीआरपी के साथ बैठक कर किया केस का रिव्यू बीपीएससी

Sep 14, 2025 02:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सामान्य केसों की तरह ही गंभीर मामलों के केसों को भी गंभीरता पूर्वक अनुसंधान करने का आदेश जमालपुर रेल एसपी रमण कुमार चौधरी ने भागलपुर जीआरपी की टीम को दिया है। शनिवार को रेल एसपी ने जीआरपी कार्यालय पहुंचकर लंबित मामलों का रिव्यू किया। इस दौरान जीआरपी थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद के अलावा सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे। जीआरपी में फिलहाल चार गंभीर किस्म के और 35 सामान्य मामलों के केस लंबित हैं। रेल एसपी ने सभी केसों का अनुसंधान तेजी से करने का आदेश दिया है। फरार अपराधियों के खिलाफ न्यायालय से आदेश लेने के बाद कुर्की जब्ती समेत अन्य कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दो गंभीर मामलों के केस में कुछ विशेष बिंदुओं पर काम करने का आदेश दिया है। इस मौके पर रेल एसपी ने बताया कि लंबित मामलों का रिव्यू करने के आदेश भागलपुर रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर बीपीएससी परीक्षा देने के लिए आने जाने वाले छात्रों की भीड़ को देखा। भीड़ नियंत्रण समेत अन्य बिंदुओं को लेकर दिशा-निर्देश दिया। एसपी ने बैठक में कहा कि अपराध छोटा या बड़ा नहीं होता। हर अपराध समाज में एक नकारात्मक संदेश देता है। जब हम किसी छोटे-मोटे मामले को भी गंभीरता से लेते हैं, तो अपराधियों को यह संदेश मिलता है कि पुलिस हर स्थिति में सतर्क है। कुछ महीनों की मांगी है रिपोर्ट जमालपुर रेल के एसपी ने भागलपुर जीआरपी के अधिकारियों से पिछले कुछ महीनों के दर्ज मामलों और उनकी वर्तमान स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। उन्होंने प्रत्येक मामले की गहराई से जांच की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लंबित मामलों को जल्द से जल्द पूरा करें। एसपी ने विशेष रूप से ऐसे मामलों पर जोर दिया जो छोटे-मोटे झगड़े या चोरी से संबंधित हैं। अक्सर ऐसे मामलों को नजरअंदाज कर दिया जाता है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता है।