धावा दल ने अलग-अलग दुकानों में की छापेमारी

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भीमपुर में बीडीओ डॉ राकेश कुमार गुप्ता और थानाध्यक्ष प्रमोद झा के नेतृत्व में धावा दल ने दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले व्यक्ति ने दुकान से भागने में सफलता पाई। पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल, और अन्य संदिग्ध सामान जब्त किए हैं। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

धावा दल ने अलग-अलग दुकानों में की छापेमारी

भीमपुर से आलोक कुमार की रिपोर्ट प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित अलग-अलग दुकानों में गुरुवार को बीडीओ डॉ राकेश कुमार गुप्ता और थानाध्यक्ष प्रमोद झा के नेतृत्व में धावा दल ने छापेमारी की। इस क्रम में धावा दल ने पोस्ट ऑफिस के समीप कोशी कम्युनिकेशन और ब्लॉक समीप शिक्षा ऑनलाइन सेंटर से लेपटॉप, मोबाइल, स्कैनर, आधार कार्ड, पोस्ट ऑफिस का सादा पासबुक, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड आदि को जब्त कर साथ ले गई। बीडीओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त दुकान में एक व्यक्ति फर्जी तरीके आधार कार्ड में उम्र बढ़ाने-घटाने जैसे छेड़-छाड़ का कार्य करता है। इसके बाद आनन-फानन में धावा दल ने उक्त दुकानों में छापेमारी की, लेकिन पुलिस को देख वह फरार हो गया।

पुलिस ने दुकानों से संदेहात्मक सामानों को जब्त किया है, जिसकी साइबर सेल से जांच कराई जाएगी। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इधर, धावा दल की छापेमारी के बाद बाजार में फर्जी तरीके से आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। धड़ाधड़ ऐसे काम करने वाले लोग दुकान बंद कर फरार हो गए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।