कटिहार: वोटर अधिकार यात्रा में दिखी इंडिया गठबंधन की एकजुटताः डॉ. महतो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा में इंडिया गठबंधन की एकजुटता दिखाई दी। पूर्व मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो ने कहा कि इस यात्रा का लाभ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मिलेगा।...

कटिहार निज संवाददाता। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की कुरसेला से कुम्हडी तक की वोटर अधिकार यात्रा में इंडिया गठबंधन की एकजुटता दिखी। पूर्व मंत्री राजद नेता डॉ राम प्रकाश महतो ने कहा कि इस यात्रा का लाभ इंडिया गठबंधन को आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव में मिलेगा। चौक चौराहा पर दोनों नेताओं का जोश और जुनून से कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत देखनेयोग्य था। राजद के जिला अध्यक्ष सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के एक-एक सदस्य ने अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम की सफलता में अपनी ताकत झौंक दी थी।
डॉ महतो ने कटिहार विधानसभा अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर की गई शानदार तैयारी के लिए असीम भौमिक, हाजी शहबाज हसन,बासु लाल, संतोष यादव, अर्जुन उरांव, रवि साह, भीम यादव ,राजेश महासेठ, वीरेंद्र महतो, अजित हेंब्रम, रणविजय यादव, अकबर मुखिया, अफजल सरपंच को धन्यवाद दिया। साथ ही कार्यक्रम की सफलता में देवानंद यादव, मनोज यादव टिंकू ,नितेश यादव ,दीपक महतो, जगदेव महतो,अमित सिंह बघेल, महफूज, मुर्तेज, हकीम ,अशोक शर्मा ,अहमद हुसैन, अरुण सिंह, अनिल मंडल, अब्दुल बारी तथा अमरनाथ यादव के योगदान को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




