
सुपौल : बदलते मौसम को लेकर रेफरल अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़
संक्षेप: राघोपुर रेफरल अस्पताल में मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। बुखार, खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी मौसमी बीमारियों के चलते अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वायरल संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में।
राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर रेफरल अस्पताल में बदलते मौसम को लेकर बढ़ी मरीजों की भीड़, लगातार मौसम में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जहां दिन में गर्मी और सुबह-शाम व रात में ठंड के अचानक उतार-चढ़ाव के कारण बुखार, खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी बीमारियों के मरीज अस्पतालों में तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पताल खुलने से पहले मरीजों की लाइन लग रही है। सरकारी अस्पतालों में यही हाल है। सोमवार को दोपहर 2 बजे तक 350 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें सबसे अधिक मरीज वायरल के रहे। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक के लोगों सरकारी अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज मौसमी बीमारियों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।

अचानक तापमान में बदलाव और ठंडी हवाओं के कारण शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है, जिससे वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सोमवार को राघोपुर रेफरल अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर 2 बजे तक रही। इस दौरान ही मरीजों की भीड़ देखने को मिली। ओपीडी समय तक 350 से अधिक मरीज बुखार, खांसी, जुकाम और गले में खराश के रहे। ओपीडी समय तक वायरल के मरीजों की लाइन लगी रही। इस बाबत डॉ. संजीव दुबेदी ने बताया कि इस समय अधिकतर मरीजों में वायरल संक्रमण के लक्षण देखे जा रहे हैं। लोग खुद से दवा लेने की बजाय डॉक्टर से परामर्श करें। खासकर बच्चे और बुजुर्ग अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




