अररिया: पागल कुत्ता ने हमला कर महिला सहित दो को किया जख्मी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कुर्साकांटा में एक पागल कुत्ते ने सोमवार को दो लोगों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया। पीड़ितों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गांव में घटना के बाद दहशत व्याप्त है।

अररिया: पागल कुत्ता ने हमला कर महिला सहित दो को किया जख्मी

कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा की रिपोर्ट कुत्तों से सावधान। पीएचसी में प्रत्येक दिन दो तीन कुत्ता काटने के मामले आ रहे हैं। इस क्रम में सोमवार को अररिया प्रखंड के शरणपुर पंचायत के दभड़ा वार्ड संख्या 12 और सुकसेना वार्ड संख्या 13 में एक पागल कुत्ता ने एक महिला सहित दो लोगों पर हमला कर बूरी तरह जख्मी कर दिया है। दोनों घायल को पीएचसी कुर्साकांटा लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

घायलों की जानकारी

पीड़ित महिला दभड़ा निवासी वीणा देवी पति जयकृष्ण मिश्र ने बताया कि वे दभड़ा चौक स्थित शिव मंदिर से पूजा कर वापस घर लौट रही थी अचानक एक कुत्ता ने हमला कर दोनों हाथों को काट कर बूरी तरह जख्मी कर दिया है। वहीं सुकसेना निवासी नाराण दास ने बताया कि वे अपने दरवाजे पर काम कर रहा था कि अचानक एक कुत्ता ने हमला कर दोनों हाथों को जख्मी कर दिया है। वहीं ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर महिमा कुमारी ने बताया कि दो लोगों को कुत्ता ने बूरी तरह काट कर जख्मी कर दिया है। उनलोगों का इलाज कर घरे भेज दिया गया है। खतरे की कोई बात नहीं है।

गांव में दहशत

इधर घटना के बाद पूरे गांव में दहशत व्याप्त है।

कुर्साकांटा फोटो 01 कुर्साकांटा पीएचसी में इलाज करते जख्मी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कहाँ पर कुत्ते के हमले की घटना हुई?
यह घटना अररिया प्रखंड के शरणपुर पंचायत के दभड़ा वार्ड संख्या 12 और सुकसेना वार्ड संख्या 13 में हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।