Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsQuick Arrest in Savitri Devi Murder Case in Banka
बांका : 48 घंटे में सावित्री देवी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बांका : 48 घंटे में सावित्री देवी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

बांका में आनंदपुर थाना पुलिस ने सावित्री देवी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त शिवचरण दास को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। आरोपी को कटोरिया थाना क्षेत्र के भोरसार जंगल से पकड़ा गया। थानाध्यक्ष विपिन कुमार...

Sep 06, 2025 06:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बांका । हिन्दुस्तान संवाददाता आनंदपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सावित्री देवी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने महज 48 घंटे में आरोपी शिवचरण दास (40 वर्ष), पिता स्व. रीगो दास, ग्राम आमजोरा, थाना आनंदपुर, जिला बांका को कटोरिया थाना क्षेत्र के भोरसार जंगल से विधिवत गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में थाना कांड संख्या 91/25 दिनांक 04/09/2025 के तहत धारा 103(1)/61(2)/238/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।